Vedant Samachar

रक्षाबंधन की फोटो शेयर करने के लिए नही मिल रहा कैप्शन, तो एक बार देखिए छोटी बहन के साथ अक्षय कुमार का ये पोस्ट

Vedant samachar
2 Min Read

Akshay Kumar Sister Alka Bhatia Rakshabandhan 2025: देश भर में आज रक्षाबंधन की धूम है। इस मामले में बॉलीवुड सेलेब्स भी कहां पीछे हैं। तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने आज का दिन अपने भाई बहनों के लिए न्योछावर किया हुआ है। इस लिस्ट में सुपस्टार अक्षय कुमार भी शामिल हैं। अक्षय कुमार ने अपनी छोटी बहन अलका भाटिया के साथ रक्षाबंधन मनाया और इस सेलिब्रेशन की तस्वीर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर ड्रॉप की है।अक्षय कुमार और अलका भाटिया की तस्वीर से ज्यादा खिलाड़ी कुमार के कैप्शन के चर्चे हो रहे हैं। तस्वीर में अलका अक्षय की आरती उतारती दिखाई दे रही हैं। वहीं अक्षय कुमार ने इस दौरान अपनी आंखे बंद की हुई हैं। अक्षय कुमार ने इस बेहद खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “आंखे बंद हैं तो मां दिख रही है और आंखे खोल कर तेरी मुस्कुराहट। लव यू अलका। हैप्पी राखी।”

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की ये तस्वीर मिनटों नहीं बल्कि सेकेंडों में वायरल हो रही है। इसके साथ ही फैंस भाई की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं। कई सारे यूजर्स अक्षय कुमार के इस कैप्शन को काफी भावुक कर देने वाला और दिल में उतर जाने वाला बता रहे हैं।जानकारी के लिए आपको बता दें कि खिलाड़ी कुमार की बहन अलका भाटिया एक फिल्म निर्माता भी हैं, जो लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। क्या आप यकीन करेंगे कि अलका ने एक बार नहीं दो-दो बार शादी की है। पहली शादी के बाद एक बेटी की मां बनीं, लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं टिका। तलाक के बाद वो बेटी के साथ अलग हो गईं और फिर 40 की उम्र में 55 साल के शख्स से शादी कर तीन बच्चों की सौतेली मां बनने का फैसला कर लिया।

Share This Article