Vedant Samachar

KORBA:कुसमुंडा में प्रेरणा महिला मंडल ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

Vedant samachar
1 Min Read
महिलाएं कुसमुंडा थाना पहुंचीं और थाना प्रभारी युवराज तिवारी और अन्य पुलिस कर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा

गुरदीप सिंह,कोरबा,09 अगस्त (वेदांत समाचार)। कुसमुंडा में प्रेरणा महिला मंडल के द्वारा रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने कुसमुंडा थाना के पुलिसकर्मियों को राखी बांध कर सुरक्षा का वचन लिया।

महिला मंडल की अध्यक्ष उमा कुमारी के नेतृत्व में महिलाएं कुसमुंडा थाना पहुंचीं और थाना प्रभारी युवराज तिवारी और अन्य पुलिस कर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा।

पहले महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की आरती उतारी और उनके माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी। राखी बांधने के बाद महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से अपनी रक्षा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों का मुंह मीठा कराया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मौके पर प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्ष उमा कुमारी, सदस्य बबली, दिनकर, कविता, रंजन, सरोज विश्वकर्मा, अमिता सोनी उपस्थित थीं।

Share This Article