CG CINEMA NEWS : रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार को और भी खास बनाने के लिए, “दादी प्रोडक्शन” द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी वेबसीरीज “काजर” का पहला गीत, ‘राखी के तिहार’ लॉन्च कर दिया गया है। यह गीत भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह को दर्शाता है।
इस गीत के गायक दिनेश वर्मा और मालती निषाद हैं, जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से इसे जीवंत बना दिया है। गीत के बोल वंदना साहू (बिंदास बहुरानी) ने लिखे हैं, जबकि संगीत वासु साहू ने दिया है। मिक्सिंग और मास्टरिंग का कार्य त्रिभुवन साहू ने संभाला है।
इस गीत का निर्देशन प्रकाश पटेल ने किया है। इसमें लोकप्रिय अदाकार बिंदास बहुरानी, जागेश्वर साहू, कोमल दास, दीक्षा, कुंदन साहू, छबि राज, धर्मेंद्र चौबे और मनीषा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। डीओपी और एडिटिंग हरीश पटेल (पीके प्रोडक्शन) द्वारा की गई है, जबकि पोस्टर का डिजाइन कुलेश साहू ने किया है। मेकअप शिवानी शिरमोर और रितु टंडन ने किया है। प्रोडक्शन बॉयज में भावेश और समीर शामिल हैं, वहीं कैमरा असिस्टेंट और लाइट का काम गोलू ने संभाला है।
इस गीत की सफलता के लिए पूरी टीम को विशेष धन्यवाद दिया गया है, जिसमें कुसुम साहू, सूरज, रोहित और ईशा भी शामिल हैं। यह गीत न केवल ‘काजर’ वेबसीरीज का हिस्सा है, बल्कि रक्षाबंधन के इस पर्व पर भाई-बहनों के लिए एक बेहतरीन तोहफा भी है।



