Vedant Samachar

राष्ट्रीय कत्थक मंच पर कोरबा की शान बनी शान्वी चतुर्वेदी

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा, 08 अगस्त(वेदांत समाचार)। कृष्णा पब्लिक स्कूल, कमल विहार, रायपुर एवं कृष्णा ललित कला महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कत्थक कौशल महोत्सव में कोरबा की नन्ही नृत्यांगना शान्वी चतुर्वेदी ने सब-जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। कोरबा के जमनीपाली क्षेत्र की निवासी शान्वी इससे पहले भी राजनांदगांव, भिलाई और पुणे में आयोजित राष्ट्रीय कत्थक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी हैं।

शान्वी को यह गौरव प्रख्यात तबला वादक एवं कत्थक आचार्य पं. मोरध्वज वैष्णव जी से विधिवत कत्थक प्रशिक्षण प्राप्त कर निरंतर साधना करने के परिणामस्वरूप प्राप्त हुआ है।

शान्वी के पिता अनूप चतुर्वेदी वर्तमान में एसबीआई लाइफ, कुसमुंडा में पदस्थ हैं, वहीं माता श्रीमती संध्या चतुर्वेदी निरंतर अभ्यास और प्रोत्साहन देकर उनकी कला साधना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। शान्वी की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उनके विद्यालय परिवार, गुरुजनों, परिजनों एवं कोरबा के सांस्कृतिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share This Article