Vedant Samachar

रक्षाबंधन पर क्या है राखी बांधने का शुभ समय, जानिए पूजन विधि समेत सबकुछ

Vedant Samachar
2 Min Read

भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन इस साल 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. ज्योतिषियों के अनुसार, भद्रा के साये में राखी कभी नहीं बांधनी चाहिए. आइये जानते हैं राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त क्या?

हिंदू पंचांग के अनुसार, 9 अगस्त को पूरे दिन राखी बांधने का त्योहार रहेगा. इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं लगेगा. दरअसल, भद्रा 9 अगस्त को तड़के 1 बजकर 52 मिनट पर समाप्त हो जाएगी और उसके बाद 9 अगस्त की सुबह से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा.

राखी बांधने का मुहूर्त
ज्योतिषियों के अनुसार, 9 अगस्त को राखी बांधने का मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा, जो कि दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा. यानी राखी बांधने के लिए पूरे 7 घंटे 37 मिनट का समय मिलेगा. साथ ही, 9 अगस्त का दिन ग्रह-नक्षत्र के नजरिए से भी खास माना जा रहा है क्योंकि इस दिन बुध कर्क राशि में उदय होने जा रहे हैं.

रक्षाबंधन की पूजन विधि
रक्षाबंधन के दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है. पहले भाई के माथे पर रोली से तिलक लगाया जाता है और फिर उसकी उंगली पर अक्षत (चावल) लगाए जाते हैं. इसके बाद भाई की उसकी आरती उतारी जाती है. बहन मिठाई खिलाकर भगवान से प्रार्थना करती है कि उसका भाई हमेशा स्वस्थ, खुशहाल और सफल बना रहे.

भाई भी बहन की खुशी के लिए उसे तोहफे देते हैं. लेकिन इसका मतलब बहन के लिए भाई का प्यार और सम्मान होता है.

Share This Article