Vedant Samachar

कोरबा में बाइक चोरी की वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की घटना, देखिए वीडियो

Vedant samachar
1 Min Read
Oplus_16908288

कोरबा,08 अगस्त (वेदांत समाचार)। जिले के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामपुर में रात के अंधेरे में एक काले रंग की पल्सर बाइक चोरी हो गई। बाइक का नंबर सीजी 13 बी ए 7089 है और यह घटना आज रात को हुई है। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर को साफ देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि कोरबा में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस को इस पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बाइकों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें और बाइकों में अलार्म सिस्टम लगाएं।

Share This Article