Vedant Samachar

Crime News : अकलतरा में चाकू बाजी की वारदात दो युवक घायल…

Vedant Samachar
2 Min Read

जांजगीर चांम्पा,07अगस्त (वेदांत समाचार) ।अकलतरा थाना क्षेत्र में बुधवार को चाकू बाजी में दो युवा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा में जारी है बताया जा रहा है कि अकलतरा किसी काम से आए दो युवकों को जिनका नाम तिलेश्वर भैना निवासी मूलमुला और मोनू मूलमुला सिंघानिया पेट्रोल पंप के पास खड़े थे लगभग 7:30 बजे में हमलावर आए और एक युवक पर चाकू से हमला किया .

तब उसे दूसरे युवक ने बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला किया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए प्रत्यक्ष दर्शियों ने अकलतरा थाना में सूचना दी साथ ही 112 को फोन कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया घटना की जानकारी मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल 112 की मदद अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मामले में अभी हमलावर का पता नहीं चल पाया है पुलिस अकलतरा मामले की जांच कर रही है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है वहीं पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है घायलों का इलाज जारी है

Share This Article