कोरबा,04अगस्त (वेदांत समाचार)। जगृति क्लब ढेलवाडीह में मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कोरबा अंचल से पधारे प्रतिभावान गायकों ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कटघोरा प्रेम चंद पटेल और एसईसीएल ढेलवाडीह के क्षेत्रीय प्रबंधक एनके राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में 38 गायकों ने अपनी सुरीली आवाज और गीतों से महफिल को बांधे रखा।
कार्यक्रम के आयोजक विमल मानिकपुरी ने बताया कि मोहम्मद रफी की याद में इस कार्यक्रम का आयोजन पिछले 15 वर्षों से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी जाति धर्म के लोगों को जोड़ने के लिए संगीत का प्लेटफार्म प्रदान करना है।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डाबरिया साहब, एनके साहू, धर्मा राव, अशोक सूर्यवंशी, रमेश परिहार, पोषक दास महंत उपस्थित थे। कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने भी एक खूबसूरत प्रस्तुति देकर खूब सुर्खियां बटोरीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीमती गीतांजलि तिवारी, ज्योति दिवान, अरविंद सिंह जोशी, बेबी अशोक सिंह, संजय सिंह, रजनी राठौर, अरुण मधुकर, नसीम खान ने अपना अमूल्य योगदान दिया। इसके अलावा, बोधि निषाद, दिनेश बंजारे, तोशाम राठौर, मनु मांझी, मिताली मेहता, गीता गबेल, श्रीमती कवर, दिनेश, फिरोज, राजेश नायक आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



