Vedant Samachar

देसी स्वाद में विदेशी असर! मूली है इन 5 बीमारियों की सबसे सस्ती दवा, जानिए कैसे करें चमत्कारी इस्तेमाल

Vedant Samachar
2 Min Read

देसी खाने की शान मानी जाने वाली मूली, सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि असर में भी विदेशी दवाइयों को कड़ी टक्कर दे रही है। इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो में कथावाचक इंद्रदेव महाराज ने मूली के ऐसे औषधीय गुण बताए हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है।

इंद्रदेव महाराज के अनुसार, मूली का सही प्रोसेसिंग के साथ सेवन कई गंभीर बीमारियों में चमत्कारी असर दिखा सकता है। उन्होंने बताया कि मूली को रातभर एक बर्तन में पानी में भिगोकर रखना चाहिए और सुबह खाली पेट उस मूली का सेवन करना चाहिए। उनका दावा है कि यदि इस प्रक्रिया को नियमित रूप से किया जाए, तो एसिडिटी, थायराइड, पाइल्स, फिस्टूला और कब्ज जैसी समस्याएं जड़ से समाप्त हो सकती हैं।

5 बड़ी बीमारियों पर मूली का रामबाण असर:

  1. एसिडिटी: मूली के एंजाइम्स पेट की जलन और गैस की समस्या में राहत देते हैं।
  2. थायराइड: मूली में मौजूद आयोडीन संतुलन बनाए रखता है।
  3. पाइल्स (बवासीर): मूली का रेशा और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण बवासीर में फायदेमंद होते हैं।
  4. फिस्टूला: मूली का सेवन फिस्टूला के संक्रमण को कम कर सकता है।
  5. कब्ज: फाइबर से भरपूर मूली पेट की सफाई में मदद करती है।

इंद्रदेव महाराज ने कहा कि आधुनिक दवाइयों पर हजारों रुपये खर्च करने से बेहतर है कि हम अपने देसी खान-पान में ही इलाज ढूंढें। उनका कहना है कि मूली को सही तरीके से प्रोसेस कर खाना कई बार एलोपैथिक दवाइयों से भी ज्यादा असरदार हो सकता है।

Share This Article