Vedant Samachar

कुसमुंडा के आदर्श नगर में संचालित स्कूल सेंट्रल स्कूल डीएवी स्कूल के बाहर सुबह स्कूल खुलने और छुट्टी होने के दौरान स्कूल प्रशासन और ट्रैफिक विभाग दोनों की लापरवाही…

Vedant Samachar
2 Min Read

कुसमुंडा,02अगस्त (वेदांत समाचार) : कुसमुंडा के आदर्श नगर में संचालित स्कूल सेंट्रल स्कूल डीएवी स्कूल के बाहर सुबह स्कूल खुलने और छुट्टी होने के दौरान स्कूल प्रशासन और ट्रैफिक विभाग दोनों की लापरवाही देखने को मिलती है। सुबह 7:30 से 8 बजे तक और दोपहर करीब 1 से 2 बजे तक यहां प्राइवेट कैब, कार, ऑटो और ई-रिक्शा इस कदम जाम लगवा देते हैं कि यहां से इस समय कोई निकल नहीं पाता। लोगों को बिना किसी वजह के जाम को झेलना पड़ता है। इस पर स्कूल प्रशासन की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जाता है

और न ही ट्रैफिक विभाग प्राइवेट कैब की अवैध पार्किंग पर कोई अंकुश लगा रहा है। दोनों स्कूल एसईसीएल के अंदर में आते हैं प्रबंधक को भी चाहिए कि स्कूल के बाहर जाम लगे उसके लिए अपने गॉड लगवाकर जाम की स्थिति को नियंत्रित करें प्रशासन की ओर से कोई पार्किंग व्यवस्था नहीं है जिससे सड़क पर जाम लग जाता है इस पर एक्शन लेने के लिए स्कूल प्रशासन की ओर से कोई कार्ड भी व्यवस्था नहीं किया गया है इस पर स्कूल प्रशासन ने चुप्पी शाधी हुई है स्कूल प्रशासन बन रहा है लापरवाह जिसके कारण चालकों की मनमानी की वजह से लोगों को जाम से जूझना पड़ता है

स्कूल प्रशासन बन रहा है लापरवाह

स्कूल बसें तो स्कूल परिसर के बाहर रोड के किनारे में खड़ी की जाती हैं, लेकिन प्राइवेट कैब और कारों को लेकर प्रशासन की ओर से कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं है जिससे सड़क पर जाम लग जाता है। ज्यादातर कैब सर्विस लेन में खड़ी होती हैं। इस पर एक्शन लेने के लिए स्कूल प्रशासन की ओर से कोई गार्ड भी तैनात नहीं किया गया है। इस पर स्कूल प्रशासन ने चुप्पी साधी हुई है।

Share This Article