Vedant Samachar

‘द केरल स्टोरी’ को नेशनल अवार्ड मिलने से केरल के सीएम पिनाराई विजयन दुखी, कहा- राज्य के लिए अपमानजनक…

Vedant samachar
2 Min Read

एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन और फिल्म की सिनेमैटोग्राफी ने नेशनल अवार्ड जीत दिया है. साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म कोउस समय कई राज्यों में बैन कर दिया गया था. फिल्म में धार्मिक रूपांतरण जैसे मुद्दे की कहानी को दिखाया गया है. वहीं, अब इस फिल्म को सम्मान दिए जाने से केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन खुश नहीं हैं और एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने एक तीखी प्रतिक्रिया दी है.

फिल्म की जीत से केरल के सीएम नहीं हैं खुश
बता दें कि ‘द केरल स्टोरी’ को नेशनल अवार्ड मिलने के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने जूरी पर गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘यह फैसला “सांप्रदायिक विचारधारा को वैधता देने वाला” है. सीएम ने फिल्म को ‘झूठी जानकारी फैलाने वाला’ बताते हुए आरोप लगाया कि इसका मकसद ‘केरल की छवि को नुकसान पहुंचाना’ और ‘सांप्रदायिक नफरत फैलाना’ है.

सीएम पिनाराई विजयन ने लिखा, “नेशनल फिल्म अवार्ड्स की जूरी ने एक ऐसी फिल्म को सम्मान देकर, जो केरल की छवि को धूमिल करती है और साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देती है, संघ परिवार की विभाजनकारी विचारधारा को वैधता प्रदान की है. यह फैसला केरल जैसे सौहार्द्रपूर्ण राज्य के लिए अपमानजनक है.”

Share This Article