71st National Film Awards: 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा आज 1 अगस्त 2025 को नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में हुई है. पुरस्कारों की घोषणा शाम 6 बजे से शुरू हुई और निर्णायक मंडल ने अपनी अंतिम रिपोर्ट केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री एल. मुरुगन को सौंपी. चलिए जानते हैं कि किसे कौन-सा अवार्ड मिला है.
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को मिला बेस्ट कोरियोग्राफी का नेशनल अवॉर्ड मिला है.
‘जवान’ के लिए शिल्पा राव को मिला बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड मिला है.
रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है.
इसी के साथ फिल्म जवान के लिए शाहरुख खान और 12वीं फेल के लिए विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है.
12वीं फेल को बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड मिला है.
’12वीं फेल’ को विद्यु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी प्रेरणादायक कहानी के लिए सराहा गया, जो मेहनत और लगन की मिसाल है. वहीं ‘जवान’ ने अपने एक्शन और सामाजिक संदेश से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया. ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ ने सांस्कृतिक मतभेदों और मां की भावना को उभारा. क्षेत्रीय सिनेमा में मलयालम फिल्म ‘उल्लोझुक्कु’ को बेस्ट मलयालम फिल्म और तमिल फिल्म ‘पार्किंग’ को सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का पुरस्कार मिला.
‘कटहल अ जैकफ्रूट मिस्ट्री’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला है.
‘गुड वल्चर एंड ह्यूमन’ को बेस्ट डॉक्युमेंट्री का नेशनल अवॉर्ड मिला.
हिंदी में बनाई गई ‘द साइलेंट एपिडेमिक’ को नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी में ‘सोशल और एनवॉयरमेंटल वैल्यू को प्रमोट’ करने वाली बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है.
‘गिद्ध द स्कवेंजर’ को नॉन फीचर फिल्म कैटेगरी में बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है.
नॉन फीचर फिल्म में ‘द फर्स्ट फिल्म’ को बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला है. इस हिंदी में बनाई गई फिल्म का डायरेक्शन पीयूष ठाकुर ने किया है.
बेस्ट फिल्म क्रिटिक का अवॉर्ड असम की फिल्म उत्पल दत्ता को मिला है.



