Vedant Samachar

Janjgir Champa : चार माह से फरार चल रहे 4 आरोपियों को पकड़ा

Vedant samachar
2 Min Read


जांजगीर-चांपा, 01 अगस्त (वेदांत समाचार)। जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में चार माह से फरार चल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रेम चंद्रमा ओग्रे, शिवा ओग्रे, करण ओग्रे और व्यंकटेश के रूप में हुई है, जो सभी बम्हनीन के निवासी हैं।

जानिए क्या था पूरा मामला ?

14 मार्च 2025 को बम्हनीन के मंदिर चौक में गांव के लोग डीजे बाजा बजाकर नाच रहे थे, तभी आरोपियों ने कपड़ा फाड़ देने की मामूली बात को लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर चोट पहुंचाई। इस मामले में सेम भारती नामक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 88/2025 पंजीबद्ध किया गया था।


पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में लगातार पातासाजी की जा रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपियों को मुखबिर सूचना के आधार पर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्र.आर. शरीफुदीन, राकेश चतुर्थी, आरक्षक रामभरोस कश्यप, गौकरण राय और कृष्णा पटेल का सराहनीय योगदान रहा। जांजगीर-चांपा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Share This Article