Vedant Samachar

सीवर की सफाई करने वालों का बनेगा आयुष्मान कार्ड

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर, 31 जुलाई I शहरी कार्य और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने देश के नगरीय निकायों में नमस्ते योजना शुरू की है। इसका पूरा नाम नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सेनिटेशन इको सिस्टम है। योजना का उद्देश्य सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है।

योजना के तहत सफाई कर्मचारियों की प्रोफाइलिंग की गई है। अब भारत सरकार ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि इन कर्मचारियों का आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड बनवाया जाए। यह कार्ड कर्मचारियों को मुफ्त इलाज की सुविधा देगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी निकायों को आदेश जारी किया है। कर्मचारियों का आयुष्मान कार्ड निकाय के नजदीकी लोक सेवा केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र से बनवाया जाएगा। इसके लिए 15 दिन की समय-सीमा तय की गई है।

Share This Article