Vedant Samachar

जवाहर नवोदय चयन परीक्षा-2026: कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि में वृद्धि, आवेदन अब 13 अगस्त तक आमंत्रित

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा 30 जुलाई 2025। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय चयन परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि नवोदय विद्यालय समिति द्वारा वृद्धि की गई है। आवेदन 13 अगस्त 2025 तक आमंत्रित किया गया है एवं चयन परीक्षा 13 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11.30 बजे आयोजित की जायेगी।


प्राचार्य पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, चिस्दा ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के किसी सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा-5वीं में 31 जुलाई 2025 से पूर्व तक प्रवेश लेकर अध्ययनरत रहेंगे तथा जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच है, वे नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाईट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।

Share This Article