Vedant Samachar

भारत के स्टार खिलाड़ी ने अचानक छोड़ा इंग्लैंड, इस वजह से लिया ये फैसला

Vedant Samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,28जुलाई : भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां वह 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं और आखिरी मैच 31 जुलाई से खेला जाएगा. दूसरी ओर भारत के कई स्टार खिलाड़ी काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. इन सब के बीच एक स्टार खिलाड़ी ने अचानक इंग्लैंड छोड़ दिया है. ये खिलाड़ी व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए टीम से अलग हो गया है और आगे के मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएगा.

भारतीय खिलाड़ी ने अचानक छोड़ा इंग्लैंड
भारतीय गेंदबाज खलील अहमद ने एसेक्स के साथ अपना कॉन्टैक्ट खत्म कर लिया है. उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स के लिए दो फर्स्ट क्लास मैच खेले थे. एसेक्स ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि खलील क्लब के साथ अपने बाकी बचे मैचों से पहले स्वदेश लौट रहे हैं. हालांकि हमें उनके जाने का दुख है, लेकिन हम खलील के फैसले का पूरा समर्थन करते हैं और हमारे साथ बिताए समय में उनके योगदान के लिए उनके आभारी हैं.

बता दें, खलील अहमद ने शुरू में दो महीने के कार्यकाल के लिए क्लब के साथ कॉन्टैक्ट साइन किया था. जिसके तहत उन्हें छह फर्स्ट क्लास मैच, साथ ही वन-डे कप के दस संभावित लिस्ट ए मैच खेलने थे. लेकिन उन्होंने एसेक्स के लिए 2 मुकाबले ही खेले. इस दौरान उन्होंने कुल 4 विकेट हासिल किए. इससे पहले उन्होंने इंडिया ए की ओर से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी एक मैच खेला था, जहां खलील ने पहली ही पारी में 4 विकेट चटकाए थे. इसके बाद ही वह एसेक्स की टीम के साथ जुड़े थे.

खलील अहमद का इंटरनेशनल करियर
खलील अहमद टीम इंडिया के लिए अभी तक 11 वनडे और 18 टी20 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने वनडे में 15 विकेट और टी20 में 16 विकेट हासिल किए हैं. साल 2018 में अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले खलील अहमद ने भारत के लिए आखिरी वनडे साल 2019 में खेला था. वहीं, टी20 में भी पिछले साल ही उन्होंने वापसी की थी.

Share This Article