ढेलवाडीह,28जुलाई। जागृति महिला मंडल द्वारा वर्ष 2025 का सावन महोत्सव जागृति क्लब में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जागृति क्लब की अध्यक्ष श्रीमती गीतांजलि तिवारी के भावपूर्ण स्वागत भाषण द्वारा हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता राय, सब एरिया मैम, डाबरिया मैम, वैजयंती खूंटे मैम, बबीता सोनकर मैम तथा डॉ. मोनिका ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।
महोत्सव में मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रमों की श्रंखला रही, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्वादिष्ट व्यंजनों की महक और अनेक सरप्राइज ने सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही “सावन क्वीन प्रतियोगिता”, जिसमें श्रीमती ज्योति दिवान को “सावन क्वीन 2025” के खिताब से नवाजा गया। उन्हें एक सुंदर ताज और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जागृति महिला मंडल की सचिव श्रीमती ज्योति दिवान ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर जागृति महिला मंडल की सदस्याओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सभी को अपने संगीत, नृत्य और अभिनय से मोहित किया। कार्यक्रम का समापन एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ।



