Vedant Samachar

Palak Tiwari की पॉकेट मनी का राज, बाथरूम साफ करने के रु1000, बर्तन धोने के रु1000

Vedant Samachar
2 Min Read

मुंबई : टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने बच्चों की परवरिश हमेशा बहुत ही साधारण तरीके से की है। उनकी बेटी पलक तिवारी, जो आज खुद एक एक्ट्रेस हैं, उन्हें श्वेता बेफिजूल खर्च करने नहीं देतीं। बल्कि, वो पलक के कमाए हुए पैसों को इन्वेस्ट करती हैं।

पलक की पॉकेट मनी का राज
इतना ही नहीं, श्वेता ने पलक को घर के काम, जैसे बाथरूम साफ करना, बर्तन धोना और बेड क्लीन करना, के लिए भी पैसे दिए हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में श्वेता ने बताया, “मैंने पलक को हमेशा एक बजट दिया है। उसे 16 साल से पहले मेकअप करने नहीं दिया और ना ही तब तक फोन दिया जब तक उसका स्कूल पूरा नहीं हो गया। मैंने उसे खर्चों को लेकर एक बजट दिया था। जैसे कि मैंने उसे 25 हजार तक खर्च करने को बोला था और अगर वो 25 से 30 हजार खर्च कर लेती तो उसे पता था कि अब उसे घर का काम करना होगा। अपना बाथरूम साफ करने के लिए उसे 1000 रुपये मिलते थे, बेड साफ करने के लिए 500 और बर्तन धोने के 1000 रुपये।”

मुझे कंगाल कर दिया…
श्वेता ने ये भी बताया कि जब से पलक कमाने लगी हैं, तब से श्वेता उनके पैसों को इन्वेस्ट कर रही हैं और उन्हें सिर्फ एक छोटा अमाउंट ही खर्च करने के लिए देती हैं। श्वेता ने कहा, “मैं उसके पैसों को उसके अकाउंट में नहीं रहने देती हूं और वो बोलती रहती है कि मुझे कंगाल कर दिया, मेरे पैसे निकाल लिए। मैं भी उसे बोलती हूं कि आज जो उसकी सेविंग्स है, उतनी किसी के पास नहीं होगी। मैं उसे सिर्फ बैंक के पेपर्स पर चेक साइन करने को बोलती हूं, ताकि मैं सेविंग कर सकूं और साथ ही उसके पैसों को इन्वेस्ट भी कर सकूं।”

https://www.instagram.com/reel/CWA9yRwjL0d/?igsh=MXN6N29yODYzMjV5dQ==

Share This Article