Vedant Samachar

खूंखार हथिनी ने एक और ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, पहले भी ले चुकी 3 जान, अब सरगुजा की ओर बढ़े कदम…

Vedant samachar
1 Min Read
Oplus_0

जशपुर, 26 जूलाई (वेदांत समाचार )। जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में एक हथिनी और उसका बच्चा घूम रहे हैं, जो आम लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। पत्थलगांव रेंज के बालाझर गांव में हथिनी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है।

इसी हथिनी ने 3 दिन पहले रायगढ़ जिले के लैंलूगा क्षेत्र में एक बच्चे समेत 3 लोगों की जान ले ली है।

जानकारी के अनुसार चोरपानी निवासी सालिक राम टोप्पो (52 वर्ष) शनिवार की सुबह जंगल गया हुआ था। जहां इसका सामना हाथी से हो गया। इससे पहले की हाथी को देख कर सालिक राम संभल पाता, हाथी ने उसे कुचल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हमलावर वही मादा हाथी और उसका शावक है।

बताया जा रहा है कि लुडेग के हाई स्कूल से निकल कर हथिनी और शावक बालाझर होते हुए सरगुजा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस आक्रमक हाथी ने शुक्रवार को हाई स्कूल कैंपस में एक बाइक और वन विभाग के सकार्पियो वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। फिलहाल वन विभाग के कर्मचारी ड्रोन की सहायता से इसकी निगरानी और एलर्ट जारी करने में जुटे हुए हैं।

Share This Article