कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य ने एक दिन पहले राजा रघुवंशी हत्याकांड का जिक्र करते हुए लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जैसे ही बयान वायरल हुआ, विरोध शुरू हो गया। अब Aniruddhacharya ने माफी मांग ली है।अनिरुद्धाचार्य का कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। महिलाओं को कांट छांट के बाद वीडियो सुनाया है। उन्होंने कुछ लड़कियों के ऐसा होने की बात कही थी, न कि सभी के लिए। बोले कि मैं नारी का अपमान नहीं कर सकता हूं।
पहले क्या कहा था
अनिरुद्धाचार्य ने अपने प्रवचन के दौरान कहा था कि लड़के हो यां लड़कियां, सभी को अच्छे संस्कार देना जरूरी है। अच्छे संस्कार नहीं होंगे, तो लड़कियां सोनम रघुवंशी जैसे कांड करेंगी। सोनम की उम्र भी 25 साल थी। 25 साल में लड़कियां जवान हो रही हैं। चार जगह मुंह मारने के बाद किसी परिवार की बहू बनेंगी तो रिश्ता कैसे निभाएंगी। पराए पुरुष के लिए अपने की हत्या ही करेंगी।
सफाई में लिव-इन का जिक्र
देश में अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ आवाज उठी और कोर्ट केस की बात कही जाने लगी तो उन्होंने माफी मांग ली। उन्होंने कहा, मैंने कुछ लड़कियों की बात की थी जो लिव-इन में रहकर रिश्तों को निभा नहीं पातीं। मेरा उद्देश्य केवल चरित्र निर्माण की बात करना था।



