अशोक,कोरबा, 26 जुलाई 2025। कोरबा जिले में आज शनिवार को बागों थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरा मोहल्ला खुर्रुभाठा में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलीप सिंह पिता गोविंद सिंह (22 वर्ष) के रूप में हुई है।
मृतक के पिता गोविंद सिंह ने बताया कि रात 10.30 बजे दिलीप शौचालय के नाम से घर से निकला था, लेकिन जब वह जल्दी नहीं लौटा, तो उन्होंने उसे खोजने के लिए बाहर निकला। जैसे ही वह घर से सौ मीटर के आसपास गए, उन्हें छिता पेड़ पर रस्सी से फांसी से लटका हुआ दिलीप का शव मिला।
इस घटना की सूचना ग्राम के सरपंच फूलमनी कुजूर पति शिवनन्दन कुजूर द्वारा तुरंत बागों थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



