Vedant Samachar

RAIPUR NEWS : हथौड़ी-रॉड से हमलाकर नवा रायपुर में व्यापारी से लूटपाट, हालत नाजुक…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,25जुलाई(वेदांत समाचार) : नवा रायपुर में अज्ञात नकाबपोश लुटेरे ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक व्यापारी भुट्टा खरीदने निकला था। वारदात सुबह 5 बजे होना बताया जा रहा है। अज्ञात बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरों ने चाकू मारकर 500 रूपये लूट लिये। राज्योत्सव स्थल के पास व्यापारी महावीर ढीढी घायल हालत मिला।

उन्होंने पुलिस को बताया कि अपनी दुकान के लिए भुट्टे लेने मंडी जा रहा था, कारोबारी सेक्टर 28 स्थित मिनी मार्केट में दुकान लगाता है, अभनपुर के निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है, इससे पूर्व में भी इस तरह की कई वारदाते हो चुकी है, बाइक सवार अज्ञात नकाबपोश लुटेरे पुलिस गिरफ्त से बाहर है, राखी थाना इलाके का मामला है।

Share This Article