मुख्यमंत्री बघेल ने “फ्लाइंग सिख” मिल्खा सिंह के निधन पर प्रकट किया दुख

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के महान धावक `फ्लाइंग सिख` मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि मिल्खा सिंह देश के हजारों खिलाड़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। श्री बघेल ने उनके परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]