दुल्हन का ओनाखा बलिदान, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे की पहली पत्नी को दान की किडनी

फ्लोरीडा ।जब कोई महिला दुल्हन बनती है तो आमतौर पर उसके ऊपर तोहफों की बरसात सी हो जाती है। मगर फ्लोरीडा में हाल ही में एक दुल्हन ने खुद किसी को अनोखा गिफ्ट दिया है। महिला ने अपने पति की पूर्व पत्नी को ऐसा उपहार दिया है, जो अपने जीवन में शायद बहुत कम लोग ही किसी को दे पाते हैं। दरअसल दुल्हन ने शादी के दो दिन बाद ही पति की पहली पत्नी को किडनी दान की है।

लंबे समय से जानती थीं
फ्लोरिडा में डेबी नील-स्ट्रिकलैंड नाम की इस दुल्हन ने अपनी शादी की पोशाक पहनने के दो दिन बाद ही अस्पताल में वहां का गाउन पहना। दरअसल डेबी और जिम स्ट्रिकलैंड एक दशकों से एक साथ हैं। डेबी के साथ रिलेशनशिप में रहने के दौरान भी जिम का अपनी पूर्व पत्नी मायलेन मेरथे के साथ मधुर रिश्ता है। वह अपने दो बच्चों की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं। हालांकि डेबी और मायलेन एक-दूसरे के बहुत करीब नहीं हैं, लेकिन दोनों को एक-दूसरे से कोई शिकायत नहीं है।

[metaslider id="122584"]
[metaslider id="347522"]