Vedant Samachar

CG NEWS : चाचा-भतीजे की मौत कुएं से शव को निकाला गया…

Vedant Samachar
1 Min Read

मुंगेली,23जुलाई(वेदांत समाचार)। जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। कुएं की सफाई के दौरान जहरीली मिथेन गैस का रिसाव होने से चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, खेड़ा गांव में स्थित एक पुराने कुएं में मोटरपंप के फुटबॉल में कचरा फंसा हुआ था, जिसे साफ करने के लिए पुरुषोत्तम निषाद (35 वर्ष) कुएं में उतरा। कुएं में नीचे मौजूद मिथेन गैस के चलते उसका दम घुटने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए चाचा दिनेश निषाद (50 वर्ष) भी बिना किसी सुरक्षा के कुएं में उतरे, लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम पहुंची।

टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दोनों के शव बाहर निकाला। इस घटना से गांव में मातम पसर गया है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, ग्रामीण भी गहरे सदमे में हैं।

Share This Article