Vedant Samachar

दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट में आग, सभी यात्री सुरक्षित उतरे

Vedant Samachar
1 Min Read

नई दिल्ली,23जुलाई। हॉन्गकॉन्ग से दिल्ली पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट AI 315 में सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद आग लग गई। विमान उस समय टर्मिनल गेट पर खड़ा था और यात्री उतर रहे थे, तभी सहायक पावर यूनिट (APU) में अचानक आग लग गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लैंडिंग और गेट पर पार्किंग के तुरंत बाद विमान की APU यूनिट में आग लगी। सिस्टम के अनुसार APU ने स्वतः ही शटडाउन कर दिया, जिससे स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाल लिए गए। घटना में विमान को आंशिक क्षति हुई है। फ्लाइट को आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है और विमानन नियामक प्राधिकरण को इसकी जानकारी दे दी गई है। एयरलाइन की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक एहतियात बरते गए।

Share This Article