Vedant Samachar

स्पेशल ऑप्स 2′ की सफलता के साथ विकास मनकतला ने ओटीटी स्पेस में एक मजबूत और यादगार एंट्री दर्ज की है

Vedant samachar
3 Min Read
  • एक स्पेशल एजेंट के रूप में उनकी परफॉर्मेंस ने न सिर्फ दर्शकों को प्रभावित किया, बल्कि उनकी दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और एक्टिंग रेंज को भी उजागर किया

मुंबई, 22 जुलाई 2025: स्पाई थ्रिलर सीरीज़ स्पेशल ऑप्स 2 की बहुप्रतीक्षित वापसी ने दर्शकों को एक बार फिर रोमांचित कर दिया है। इस सीज़न के साथ अभिनेता विकास मनकतला ने डिजिटल दुनिया में सफल डेब्यू किया है। एक स्पेशल एजेंट की भूमिका में उनका प्रभावशाली अभिनय दर्शकों के दिलों में उतर गया है, जिसने एक्शन जॉनर में उनकी वर्सेटिलिटी और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस को साबित किया है।

विकास मनकतला ने कहा, “नीरज सर के साथ ‘स्पेशल ऑप्स 2’ पर काम करना मेरे लिए एक ऐसा सपना था, जिसे मैं पिछले 14 सालों से संजोए हुए था। जब मैंने पहली बार ‘ए वेडनेसडे’ देखी थी, तभी से मैं उनके निर्देशन का कायल हो गया था। उस समय इंडस्ट्री में नया था और बस यही सोचा था कि कभी उनके साथ काम कर पाऊँ। जब मैं ‘स्पेशल ऑप्स 2’ के सेट पर पहुँचा, वह पल मेरे लिए बेहद असल और भावुक कर देने वाला था। नीरज सर के साथ सीखने और काम करने का मौका मरे लिए उन सभी सालों की मेहनत और उम्मीदों का साकार रूप था।”

‘स्पेशल ऑप्स 2’ में विकास की भूमिका ने उनके टेलीविज़न शो ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ के दिनों की याद ताज़ा कर दी। वहाँ भी उन्होंने एक एनडीए कैडेट की भूमिका निभाई थी और अब लगभग दो दशक बाद, वे फिर एक बार वर्दी में उतने ही फिट और प्रभावशाली नजर आए हैं। उनकी यह वापसी पुराने फैंस के लिए एक खास तोहफा साबित हुई है।

विकास ने निर्देशक नीरज पांडे की बारीकियों से भरी निर्देशन शैली की खूब सराहना की है। उन्होंने कहा, “नीरज सर की विज़न और निर्देशन में जो परफेक्शन है, उसने मुझे किरदार की गहराई को समझने और उसे ईमानदारी से निभाने में बहुत मदद की। वे सच-मुच एक जीनियस हैं, जिनके साथ काम करना अपने आप में सीखने जैसा है।”

रिलीज़ के बाद से ही विकास के एक्शन सीक्वेंस को दर्शकों की जबरदस्त सराहना मिल रही है। उनकी फुर्ती, एक्शन में टाइट टाइमिंग और किरदार के प्रति समर्पण ने उन्हें एक भरोसेमंद और ताकतवर स्पेशल एजेंट के रूप में स्थापित कर दिया है। दर्शक इस नए ‘एजेंट अवतार’ को खूब पसंद कर रहे हैं।

Share This Article