Vedant Samachar

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित करने वाले युवाओं के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

Vedant samachar
1 Min Read

बिलासपुर,22 जुलाई (वेदांत समाचार)। रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ युवाओं द्वारा इंस्टाग्राम रील्स बनाने के उद्देश्य से आमजन का रास्ता अवरुद्ध करते हुए वाहनों को श्रृंखलाबद्ध रूप से सड़क पर खड़ा किया गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। इस मामले में बिलासपुर पुलिस द्वारा संबंधित युवाओं के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

इसके साथ ही, उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) को पत्र प्रेषित किया गया है। बिलासपुर पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग रचनात्मक और जनहितकारी कार्यों के प्रचार-प्रसार हेतु किया जाना चाहिए।

https://twitter.com/PoliceBilaspur/status/1947530291796697428

युवाओं को एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक होने का परिचय देना होगा। ऐसे आचरण से बचें, जो जनसुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था के लिए बाधक बनते हैं। समाज की शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने में आपकी भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Share This Article