Vedant Samachar

पोल्ट्री फार्म से रहस्यमय ढंग से युवक लापता, परिजनों में चिंता

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा/हरदीबाजार में एक चौंकाने वाली घटना में एक 22 वर्षीय युवक आकाश शर्मा पोल्ट्री फार्म से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। उसके परिजनों ने 20 जुलाई 2025 को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आकाश शर्मा सोनू शर्मा के साथ पोल्ट्री फार्म में काम करता था और रोजाना बैगिन डाभार से मुढा़ली आता-जाता था। 19 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे सोनू शर्मा ने आकाश के घर फोन कर बताया कि वह बिना कुछ बताए कहीं चला गया है।

परिजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर गांव और आसपास के इलाकों में आकाश की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जांच के दौरान 19 जुलाई को उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा की एक सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आकाश दिखाई दिया था, लेकिन वहां पहुंचने पर भी उसका कोई पता नहीं चल पाया।

आकाश की मां का रो-रोकर बुरा हाल है, और बताया गया है कि आकाश के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जिससे पूरा परिवार टूट गया है। यदि किसी को आकाश शर्मा के संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

Share This Article