रायगढ़,20जुलाई(वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चले गई। बाइक सवार सक्ती की ओर जा रहा था। तभी ट्रेलर के चालक ने उसे जबरदस्त ठोकर मारकर कुचल दिया। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 तुर्रीपारा क्षेत्र के सरवानी में रहने वाला अजय कुमार 41 साल रविवार की रात करीब 9 बजे किसी काम से बाइक पर सवार होकर सक्ती की ओर जा रहा था।

तभी NH 49 रोड पर छोटे देवगांव के पास जब वह पहुंचा, तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे वाहन के पहिए के नीचे वह आ गया और कुचलने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर ट्रैलर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद जब आसपास के लोगों ने सड़क पर लाश देखी,
तो काफी संख्या में लोगों की भीड़ यहां इक्ट्ठा हो गई। मामले की सूचना डायल 112 को दी। जहां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। वहीं मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आरोपी चालक की पतासाजी में जूट गई है।



