पांच राज्यों बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम में बंद का ऐलान किया है। कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों और कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की गई है। पत्र में.
Bandh announced : कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने 3 अगस्त को पांच राज्यों छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में बंद का ऐलान किया है। कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों और कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो अपनी पार्टी समितियों, सैन्य इकाइयों और जन संगठनों से अपील करता है कि वे हमारी पार्टी के महासचिव अमर शहीद कामरेड बसवराज और कामरेड विवेक की शहादत को याद करें, उनके क्रांतिकारी जीवन और कम्युनिस्ट आदर्शों से प्रेरणा लें और क्रांति के पथ पर उत्साह के साथ आगे बढ़ें।
केंद्र के विरुद्ध किया जाएगा बंद
इसमें आगे कहा गया है, ‘पूर्वी क्षेत्रीय ब्यूरो 20 जुलाई से 3 अगस्त, 2025 तक एक स्मृति सभा का आयोजन कर रहा है। इसे सफल बनाने के लिए हर गांव और इलाके में व्यापक रूप से समूह सभाएं, जनसभाएं और रैलियां आयोजित करें। इसके अलावा, 3 अगस्त 2025 को बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम में एक दिवसीय बंद को सफल बनाएं।’ यह बंद केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा माओवादी नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आदिवासी-ग्रामीण लोगों पर किए जा रहे दमन के विरुद्ध है।
पत्र में 1.5 करोड़ रुपये के इनामी बसवराज का भी ज़िक्र
पत्र में कॉमरेड बसवराज का भी ज़िक्र है। इसमें कहा गया है, “21 मई, 2025 को छत्तीसगढ़ के बीजापुर ज़िले की गुंडेकोट पहाड़ी पर पुलिस के साथ 60 घंटे के संघर्ष के बाद, हमारी पार्टी के महासचिव और पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड बसवराज (नवाला केशव राव) अपनी टीम के साथ शहीद हो गए। 21 मई, 2025 भारत के क्रांतिकारी आंदोलन के लिए एक काला दिन था।”
आपको बता दें कि 21 मई को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ज़िले के अबूझमाड़ जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 27 नक्सली मारे गए थे। मारे गए नक्सलियों में 1.5 करोड़ रुपये का इनामी बसवराज भी शामिल था, जो 70 साल का था और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले के एक गांव का निवासी था।



