Vedant Samachar

Ind vs pak match cancel: इन 5 खिलाड़ियों ने किया बहिष्कार, भारत-पाकिस्तान मैच हुआ रद्द

Vedant Samachar
2 Min Read

नई दिल्ली,20जुलाई : वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में 20 जुलाई को खेला जाने वाला भारत-पाकिस्तान मैच रद्द हो गया है. इस मैच के रद्द होने के पीछे की वजह 5 भारतीय खिलाड़ियों का इस मुकाबले को खेलने से इनकार कर देना रहा है. उन पांचों भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच से अपना नाम वापस ले लिया था. भारत-पाकिस्तान मैच एजबेस्टन स्टेडियम पर होना था. इस मैच के रद्द होने की जानकारी एजबेस्टन स्टेडियम और WCL के एक्स हैंडल से दी गई है.

भारत-पाक मैच रद्द- एजबेस्टन स्टेडियम
एजबेस्टन स्टेडियम ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि WCL के इवेंट ऑर्गेनाइजर ने कन्फर्म किया है कि 20 जुलाई को होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच रद्द हो गया है. उसने फैंस से अपील भी की है कि वो इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम ना आएं. इतना ही नहीं एजबेस्टन स्टेडियम ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि सभी फैंस को उनका पूरा पैसा वापस किया जाएगा.

इन 5 खिलाड़ियों ने किया बहिष्कार, मैच रद्द
इंडिया चैंपियंस ने WCL 2025 के लिए 15 खिलाड़ियों का सेलेक्शन किया था. लेकिन, उनमें से 5 खिलाड़ियों के पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार करने के बाद इस मैच के रद्द होने के आसार पहले ही बन गए थे, जिस पर कि बाद में मुहर भी लगा दी गई. 5 खिलाड़ियों के पाकिस्तान के खिलाफ मैच से नाम वापस ले लेने का मतलब था कि भारत अपनी प्लेइंग इलेवन नहीं बना पाता.

जिन 5 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया, उनमें हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, युसूफ पठान और शिखर धवन के नाम रहे.

इंडिया चैंपियंस का पहला ही मैच हुआ रद्द
इंडिया चैंपियंस का वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2025 में ये पहला ही मैच था. वहीं पाकिस्तान की टीम इससे पहले एक मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेल चुकी थी. बहरहाल, इस मैच के रद्द होने के बाद इंडिया चैंपियंस को अब अपने अगले मैच के लिए 22 जुलाई का इंतजार करना होगा.

Share This Article