Vedant Samachar

शेयर बाजार में जारी रही उठा-पटक, फिर भी IPO बाजार में रही स्टेबिलिटी…ये रहा डेटा

Vedant Samachar
3 Min Read

पिछले 6 महीनों में भारतीय शेयर बाजार में काफी उठा-पटक देखने को मिली. लेकिन, इसी बीच 2025 की पहली छमाही में भारतीय आईपीओ बाजार ने उल्लेखनीय लचीलापन दिखाया. इस मार्केट में तेजी आई है. EY के डेटा के अनुसार, इस अवधि में 108 आईपीओ सौदों के माध्यम से 4.6 बिलियन डॉलर जुटाए हैं. पिछले वर्ष की तुलना में लेनदेन की मात्रा में 30% की कमी आई, लेकिन फंड जुटाने की राशि में केवल 2% की मामूली गिरावट दर्ज की गई. यह दर्शाता है कि भले ही कम कंपनियों ने सार्वजनिक बाजार में प्रवेश किया, लेकिन पेशकशों का स्तर और गुणवत्ता मजबूत रही है. इस दौरान विशेष रूप से टेक्नोलॉजी फिनटेक सहित और हेल्थकेयर सेक्टर में मजबूती देखी गई.

सबसे ज्यादा फंड जुटाने वाले आईपीओ
6 महीनों में जो आईपीओ ओपन हुए हैं. उनमें सबसे ज्यादा हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने फरवरी में 1.0 बिलियन डॉलर जुटाए. रोडस्टार इन्फ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट ने मार्च में 524 मिलियन डॉलर जुटाए और श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड ने जून में 410 मिलियन डॉलर जुटाए हैं.

सेक्टर-वार आईपीओ की स्थिति
वहीं, अगर सेक्टर वाइज आईपीओ की तुलना करें, तो इंडस्ट्रियल्स के 38 इश्यू इस दौरान ओपन हुए, जिन्होंने कुल 1.7 बिलियन डॉलर जुटाए हैं. वहीं, कंज्यूमर के 27 आईपीओ ने कुल 230 मिलियन डॉलर जुटाए. साथ ही, रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और कंस्ट्रक्शन सेक्टर के 16 आईपीओ, ओपन हुए, जिन्होंने कुल 676 मिलियन डॉलर जुटा है.

बीएसई और एनएसई का प्रदर्शन
2025 की पहली छमाही में भारतीय स्टॉक एक्सचेंज, जिसमें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) शामिल हैं, ने 108 आईपीओ के माध्यम से कुल 4.6 बिलियन डॉलर जुटाए.

ओपन हुए इतने आईपीओ
वहीं अगर पिछले 2-3 सालों में साल 2021 की छमाही में 50 आईपीओ ओपन हुए. साल 2022 में H1 में 60 इश्यू ओपन हुए और साल 2023 की पहली छमाही में 81 आईपीओ ओपन हुए थे. जबकि, साल 2024 और साल 2025 में 155 इश्यू और 108 आईपीओ ओपन हुए थे.

आईपीओ से जुटाया इतना फंड
साल 2021 की पहली छमाही में आईपीओ के जरिए बाजार में 4.7 अरब डॉलर आए. वर्ष 2022 में 5.5 बिलियन डॉलर इश्यू के जरिए आए थे. वहीं, साल 2023, 24 और 2025 की पहली छमाही से आईपीओ के जरिए कंपनियों ने 4.7 बिलियन डॉलर, 4.6 अरब डॉलर और 4.6 बिलियन डॉलर जुटाए थे.

Share This Article