बालकों ब्लांक कांग्रेस कमेटी के द्वारा परसाभाठा स्थित पेट्रोल पंप पर केन्द्र सरकार के द्वारा पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत का किया विरोध प्रदर्शन

कोरबा 11 जून ( वेदांत समाचार ) प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार महंगाई के विरोध में ब्लांक कांग्रेस कमेटी बालकों के द्वारा परसाभाठा स्थित पेट्रोल पंप पर प्रतीकात्मक धरना प्रदर्शन कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए प्रदर्शन किया गया। केन्द्र सरकार के द्वारा पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ और ईंधन की कीमतों में की गई इस बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस आज पूरे देश में पेट्रोल पंपों के सामने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन कर रही है। इन सांकेतिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस की कीमतों में हो रही निरंतर वृद्धि, अभूतपूर्व आर्थिक मंदी, बढ़ती बेरोजगारी और सभी जरुरी वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों से आम जनता को हो रही परेशानियों की तरफ ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

मोदी सरकार के द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। मई महीने में करीब 17 बार पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। जिसके चलते एक लीटर पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार हो गए हैं।

इस अवसर पर ब्लांक अध्यक्ष दुश्यंत शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष एफ.डी.मानिकपुरी जी, MIC मेम्बर कृपाराम साहु जी, पार्षद प्रतिनिधि बद्री किरण जी, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रदीप पुराणे जी,इंटक महासचिव जयप्रकाश यादव जी, महिला अध्यक्ष तुलसी केवट जी, संयुक्त महामंत्री पंचराम आदित्य जी, राजू बर्मन जी, प्रभात डडसेना जी, जिला सचिव अखीलेश त्रिपाठी जी,संजय बरेठ जी,नूर आबदीन जी, NSUI प्रदेश सचिव राकेश पंकज जी,आर.के.नामदेव जी,kvs राव जी,एन.के.सिन्हा जी, वी.एन.सिंह जी, मुन्ना खान जी,मनोज अनंत जी, गिरधारी बरेठ जी,सुभाष जी,मधुरदास जी,युवा कांग्रेस जिला सचिव दिपक मंहत जी,फूलदास मंहत जी,शाहिदा खान जी, मनोज सिंह जी,कमल साहू जी,राकेश मंहत जी एंव कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।