Vedant Samachar

RBI ने किया ब्याज दरें घटाने का ऐलान, सस्ता मिलेगा लोन… जानें कब से लागू होगा नियम?

Vedant Samachar
3 Min Read

आरबीआई ने जल्द ब्याज दरों को घटाने का ऐलान किया है। पिछले 6 महीने की ही बात करें तो आरबीआई अपनी रेपो रेट में 100 बेसिस पॉइंट्स तक की कटौती कर चुका है। अब रेपो रेट घटकर 5.5 फीसदी तक रह गई है। कार लोन और होम लोन लेने वाले ग्राहकों को इसका जमकर फायदा मिल रहा है। इसके अलावा पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक भी लोन पर ब्याज दरें घटाने का ऐलान कर चुके हैं।

यही नहीं, FD पर भी 20 से 100 बेसिस प्वाइंट तक की ब्याज कटौती की गई है। जून के बाद की बात करें तो अगस्त में आरबीआई का एमपीसी रेट तय होगा। इसमें 25 बेसिस पॉइंट्स (0.25 फीसदी) की कटौती की जा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो रेप रेट में और भी कमी आ सकती है, यह 5.25 तक रह सकती है।

अगस्त में फिर हो सकती है कटौती
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की एक रिपोर्ट हाल ही में आई थी। इस रिपोर्ट के अंदर देश की आर्थिक वृद्धि को लेकर जिक्र किया गया था। रिपोर्ट में साफ किया गया था कि ग्रामीण इलाकों में मांग मजबूत है, जबकि शहरी इलाकों में कमजोर। अमेरिकी एक्सपोर्ट में फिलहाल सुधार दिख रहा है। वहीं, अन्य सेक्टरों की हालत कमजोर है। इन रुझानों और मौजूदा महंगाई दर की स्थिति को देखते हुए अगस्त में एक बार फिर रेपो रेट में कटौती की जा सकती है।

रिपोर्ट में महंगाई दर को लेकर क्या?
रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि एमपीसी की जब से मीटिंग हुई है, तब से महंगाई की दर उम्मीद से काफी कम रही है। वित्त वर्ष 2025-2026 की स्थिति देखें तो महंगाई दर 2.9 फीसदी रहने का अनुमान है। आरबीआई ने इससे पहले इसके 3.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया था, जो इससे काफी कम मानी जा रही है।

कम महंगाई दर रहने से नीतिगत ढील की गुंजाइश जैसी स्थिति बन सकती है। रिपोर्ट के बस इफेक्ट का असर चौथी तिमाही के दौरान देखने को मिल सकता है। इसी वजह से माना जा रहा है कि अगस्त में कटौती की जा सकती है।

Share This Article