Vedant Samachar

CG NEWS : कांगेर घाटी राष्ट्रीउ उद्यान में हिरण का शिकार शिकारी ने मारा तीर…

Vedant Samachar
2 Min Read
NH-30 पर बीच सड़क पर पहुंच तोड़ा दम

बस्तर,18जुलाई(वेदांत समाचार) : बस्तर छ्त्तीसगढ़ में बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में हिरण का शिकार किया गया है। शिकारी ने हिरण को तीर मारा है। घायल अवस्था में हिरण नेशनल हाइवे 30 पर पहुंचा और सड़क के बीच ही उसकी मौत हो गई। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग और राष्ट्रीय उद्यान के अफसरों को दी। दरअसल,

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के बीच में NH-30 जगदलपुर-सुकमा सड़क है। इसी सड़क के पेदावाड़ा चौक के पास हिरण की मौत हुई है। इसका शिकार किसने किया है फिलहाल यह अभी स्पष्ट नहीं हैं। अफसरों के अनुमान है कि आस-पास में गांव स्थित है। संभवतः वहीं के कोई शिकारी होंगे। जिसका पता लगाया जा रहा है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के SDO कमल तिवारी का कहना है कि हिरण के शरीर में तीर घुसा हुआ था। इससे यह स्पष्ट है कि उसका शिकार किया करने की कोशिश की गई है।

पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं आस-पास के क्षेत्र में पता लगाया जा रहा है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। हिरण का शिकार करने पर वन्य जीव प्राणी अधिनियम के तहत 3 से लेकर 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाता है। या दोनों सजा एक साथ भी दी जा सकती है।

Share This Article