कोरबा,18 जुलाई (वेदांत समाचार)। जिले के दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम झाबर में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां एक पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के अनुसार, दीपका महाविद्यालय के पीछे टिक्कू ढाबा के सामने परशराम रोहिदास की उनके ही बेटे शंकर रोहिदास ने डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी पुत्र शंकर रोहिदास ने नशे की हालत में अपने पिता पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।




