Vedant Samachar

RAIPUR NEWS : स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25: छत्तीसगढ़ के तीन शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर मारी बाजी…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,17जुलाई(वेदांत समाचार) । नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुरस्कृत सभी नगरीय निकायों को बधाई दी।

शीर्ष तीन स्थानों पर छत्तीसगढ़ के शहर

छत्तीसगढ़ के तीन शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष तीन स्थानों पर कब्जा जमाया है:

  • नगर पंचायत बिल्हा: 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।
  • बिलासपुर: तीन लाख से दस लाख जनसंख्या श्रेणी में देश का दूसरा सबसे साफ शहर चुना गया है।
  • कुम्हारी: 20-50 हजार की आबादी वाले शहरों में देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है।

पुरस्कार समारोह के मुख्य आकर्षण

  • नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू भी शामिल हुए।
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजेता निकायों के महापौर व अध्यक्षों ने पुरस्कार ग्रहण किए।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की विशेषताएं

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में शहरों का मूल्यांकन 10 मापदंडों और 54 संकेतकों पर आधारित एक संरचित, तकनीक-संचालित कार्यप्रणाली के माध्यम से किया गया है। इस सर्वेक्षण में 11 लाख से अधिक परिवारों का सर्वेक्षण किया गया और 14 करोड़ नागरिकों ने भाग लिया ।

Share This Article