Vedant Samachar

CG NEWS : मां की गोद से गिरकर तेज बहाव में बही तीन माह की बच्ची, खोजबीन में जुटी DDRF की टीम…

Vedant Samachar
1 Min Read

सूरजपुर,17जुलाई(वेदांत समाचार)। नाला पार करते समय मां की गोद से गिरकर तीन माह की बच्ची पानी के तेज बहाव में बह गई. घटना की सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और बच्ची की तलाश में जुटी है. यह घटना सूरजपूर कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरिहा नाला की है.

जानकारी के मुताबित आज दोपहर 12:20 बजे सरिता पति स्वर्गीय अमर सिंह अपने 3 माह की बच्ची को गोद में लेकर मगरिहा नाला पार कर रही थी. इस दौरान अचानक पानी के तेज बहाव आने के कारण हाथ से बच्ची फिसलकर गिर गई और तेज बहाव में बह गई.

इसकी सूचना पर डीडीआरएफ की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची. बच्ची की तलाश में टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है.

Share This Article