IB Grade II ACIO Vacancy 2025 : देश की खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने युवाओं के लिए एक बेहतरीन सरकारी नौकरी का अवसर प्रदान किया है। यदि आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी सेवा में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है। IB ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड-II/एक्जीक्यूटिव पदों के लिए कुल 3717 वैकेंसी घोषित की हैं।
आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी ?
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 19 जुलाई 2025 से होगी, और आखिरी तारीख 10 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
पदों का विवरण और आरक्षण
जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, पदों को विभिन्न श्रेणियों में इस प्रकार बांटा गया है:
सामान्य वर्ग (GEN): 1537 पद
ईडब्ल्यूएस (EWS): 442 पद
ओबीसी (OBC): 946 पद
एससी (SC): 566 पद
एसटी (ST): 226 पद
इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में ACIO ग्रेड-II/एक्जीक्यूटिव के पद भरे जाएंगे।
योग्यता क्या होनी चाहिए?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भी आवश्यक है।
आयु सीमा कितनी है?
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 27 वर्ष
(आयु की गणना 10 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।)
नियमानुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
डिटेल्ड नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
फिलहाल विभाग ने भर्ती से जुड़ा शॉर्ट नोटिस जारी किया है। जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन प्रकाशित किया जाएगा, जिसमें चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, वेतनमान और अन्य जानकारियाँ शामिल होंगी।



