बिलासपुर, 14 जुलाई (वेदांत समाचार)। बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली में सरपंच और सचिव पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चंद्रमणि ठाकुर उर्फ मोना और सरदार सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ग्राम कुली के निवासी हैं।
मिली जानकारी अनुसार दिनांक 13 जुलाई 2025 को ग्राम कुली में तालाब मछली पालन ठेका वितरण के संबंध में ग्राम सभा हो रही थी। जिसमें सरदार सिंह ने आकर जान से मारने की धमकी देकर गाली-गलौज किया था। इस पर पुलिस ने अपराध धारा 296, 351(2) बीएनएस के तहत प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया था। इसके बाद रात्रि में आरोपियों ने बलराम वस्त्रकार के घर का कुंडी तोड़कर घर में घुसकर सरपंच के नहीं मिलने पर सचिव पर हमला किया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 331(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी चंद्रमणि उर्फ मोना सिंह को गिरफ्तार कर जेल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी सरदार सिंह को शाम को गिरफ्तार किया गया है और उसे कल न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।
आरोपियों की जानकारी
- चंद्रमणि ठाकुर उर्फ मोना: पिता युवराज सिंह ठाकुर, उम्र 21 साल, निवासी कुली थाना सीपत जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
- सरदार सिंह: पिता संतोष सिंह, उम्र 28 साल, निवासी कुली थाना सीपत जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 14 वर्ष के कारावास दंड की धाराओं में कार्यवाही की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना सीपत के सभी स्टाफ का योगदान रहा है।



