Vedant Samachar

अपहरण, लूट के बाद फिर दहला सीरिया, 30 लोगों की मौत; सेना तैनात… जानें विवाद को लेकर ताजा अपडेट्स

Vedant Samachar
3 Min Read

सीरिया में लाख कोशिशों के बाद भी शांति बहाली नहीं हो पा रही है। ताजा मामला दक्षिणी स्वैदा प्रांत में सामने आया है। यहां के ड्रूज धार्मिक अल्पसंख्यक के मिलिशिया और सुन्नी बेदुइन कबीलों के बीच हिंसक झड़प होने का मामला सामने आया है। इन झड़पों के बाद एक बार फिर सीरिया में अस्थिरता की स्थिति बन गई है। बताया जा रहा है कि हिंसक झड़पों में अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं, 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।

सेना और आंतरिक मंत्रालय की कई टीमों को मौके पर रवाना किया गया है। यूके की वॉर मॉनिटर ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने झड़पों की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक झड़पों की शुरुआत एक ड्रूज सब्जी विक्रेता के मामले से हुई। विक्रेता को बेदुइन कबीले के लोगों पर अपहरण और लूट किए जाने का आरोप लगा था। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच अपहरण और लूट के मामले शुरू हो गए। इसके बाद हिंसा का रूप और व्यापक हो गया।

मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल
सूत्रों के मुताबिक अब तक 37 लोगों को झड़पों की वजह से जान देनी पड़ी है, जिनमें 2 मासूम भी शामिल बताए जा रहे हैं। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जिसकी वजह से कई इलाकों में चौकियां स्थापित की गई हैं। कई टुकड़ियों को भी तैनात किया गया है। सीरिया के गृह मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

14 साल से गृह युद्ध जारी
मंत्रालय के अनुसार फिलहाल स्थिति गंभीर है। हालात बिगड़े हैं, जिनको काबू में किए जाने का प्रयास जारी है। सरकार हरसंभव कदम शांति को बरकरार रखने में उठा रही है। बता दें कि सीरिया में पिछले 14 साल से गृह युद्ध जारी है। इसकी वजह से देश की हालत खराब हो चुकी है। ड्रूज गुट सरकार के साथ खड़े दिख रहे हैं, वहीं, बेदुइन कबीले लगातार नई समस्या बनकर उभर रहे हैं। इस झड़प के बाद लग रहा है कि अभी सीरिया में स्थायी शांति नहीं स्थापित हो सकती।

Share This Article