कोरबा,13जुलाई(वेदांत समाचार)। पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने जटराज और कुसमुंडा के इमली छापर चौक का दौरा किया और खदान और ओवर ब्रिज प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने बरसात के समय में 11 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई को गलत बताया और एसईसीएल और पुलिस प्रशासन पर अत्याचार करने का आरोप लगाया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर प्रभावितों को मुआवजा और बसावट नहीं दी जाती है, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावितों की समस्याओं का समाधान निकाला जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।



