Vedant Samachar

Watch Video: चाचा-भतीजी की Love Marriage से भड़के गांववाले, दी ऐसी सजा कि देख कर आप भी रह जाएंगे दंग…

Vedant samachar
2 Min Read

ओडिशा से दिल-दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां प्रेम विवाह करने पर गांववालों ने युवा जोड़े को तालीबानी सजा दी। गांववालों ने सजा के नाम पर दोनों को बैलों की तरह हल में बांधा और उनसे खेत जुतवाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर लोग गुस्से में हैं और आरोपियों के खिलाफ सजा की मांग कर रहे हैं।

यह घटना ओडिशा के रायगढ़ा जिले के कंजामाझिरा गांव की है। यहां एक युवक को एक लड़की से प्यार हो गया और दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली। हालांकि, यह विवाह गांव के पारंपरिक नियमों के खिलाफ था। दरअसल, युवक रिश्ते में लड़की का चाचा था, और स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार इस प्रकार का विवाह अमान्य माना जाता है। इसके चलते गांववालों ने दोनों को सजा देने का फैसला किया।

गांववालों ने दी तालीबानी सजा

शादी से नाराज गांववालों ने दोनों को अनोखी सजा दी। लोगों ने एक दंपती को अपमानित करने के लिए उनके कंधों पर बांस और लकड़ियों से बना हुआ जुआ बांध दिया, जो आमतौर पर खेत जोतने के लिए बैलों पर लगाया जाता है। इसके बाद उन्हें सबके सामने खेत में हल खींचने के लिए मजबूर किया गया। इस दौरान आसपास मौजूद ग्रामीण सिर्फ तमाशा देखते रहे, किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।

इस अपमानजनक सजा के बाद दोनों को गांव के मंदिर ले जाकर शुद्धिकरण की रस्में भी करवाई गईं। मामले को लेकर पुलिस निरीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें मिली है और पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है। हालांकि अभी तक थाने में इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Share This Article