Vedant Samachar

T20 World Cup 2026 : 20 में से 15 टीमें तय, इन 7 देशों को डायरेक्ट मिली एंट्री, देखें पूरी लिस्ट…

Vedant samachar
2 Min Read

T20 World Cup 2026 Teams: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने वाली 20 में से 15 टीमों का नाम तय हो गया है. आइए जानते हैं किन-किन देशों ने अब तक जगह पक्की कर ली है. टी20 विश्व कप 2026 की सुगबुगाहट तेज है. ये टूर्नामेंट अगले साल भारत-श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है. जिसमें कुल 20 टीमें हिस्सी लेंगी. मतलब क्रिकेट का रोमांच चरम पर होगा. क्रिकेट के इस महाकुंभ में शामिल होने के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी हैं. अब तक 15 टीमें तय हो चुकी हैं, जबकि 5 टीमों को टिकट मिलना बाकी है. जिन 3 टीमों को ताजा एंट्री मिली है, उनमें नीदरलैंड, इटली और कनाडा हैं.

इटली छोटा सा देश है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. ये टीम पहली बार किसी भी स्टेज के क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल हुई है. टी20 विश्व कप के लिए 12 टीमों ने बिना क्वालीफायर खेले जगह पक्की की है. बाकी की 8 टीमों को अपने-अपने रीजन के क्वालीफायर्स खेलकर टूर्नामेंट में जगह बनाना था. आइए जानते हैं 20 में से कितनी टीमें आईं और कैसे उन्हें विश्व कप में जगह मिली है.

3 देशों को आसीसी रैंकिंग के जरिए सीधी एंट्री मिली
टी20 विश्व कप 2026 के लिए 3 देशों को टी20 रैंकिंग के आधार पर डायरेक्ट एंट्री मिली है. इनमें आयरलैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का नाम शामिल है. ये वही टीमें हैं, जो मजबूत मानी जाती हैं. इनमें दुनिया की किसी भी टीम को हराने की क्षमता भी है.

3 नई टीमों को मिला वर्ल्ड कप का टिकट?
विश्व कप के लिए जिन 3 नई टीमों को ताजा एंट्री मिली है, उनमें कनाडा, नीदरलैंड और इटली है. कनाडा की टीम जहां अमेरिका क्वालीफायर्स जीतकर आई है, जबकि इटली और नीदरलैंड ने यूरोप क्वालीफायर्स के जरिए टॉप-20 में जगह पक्की की है.

Share This Article