अमेरिका,12जुलाई : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को टेक्सास के इलाके का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस इलाके में 4 जुलाई को भीषण बाढ़ आई थी, जिसकी वजह से यहां करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ। फिलहाल सरकारी आकंड़ों के मुताबिक 120 लोगों की जान चली गई है। वहीं, 170 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। ट्रंप ने लोगों से उनको मिलने वाली मदद के बारे में भी बात की है।
राहत कार्य में जितने अधिकारी और कर्मचारी जुटे हुए हैं, उन सभी की प्रेसिडेंट ट्रंप से बात हुई है। ट्रंप ने तबाही देख कहा कि उन्होंने इससे पहले कभी इतनी तबाही वाली बारिश नहीं देखी है। बता दें कि अमेरिका में फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी सक्रिय है, हालांकि ट्रंप ने इसको बंद करवाने का भी ऐलान कर रखा है।
8 और डिजास्टर जोन घोषित
टेक्सास में जो भारी नुकसान ट्रंप ने देखा है, उसके बाद कोई भी टिप्पणी बाढ़ और फेमा को लेकर नहीं की। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन टेक्सास के लिए जो कर सकता है, वह करके रहेंगे। इसके अलावा ट्रंप ने 8 और काउंटियों को डिजास्टर जोन घोषित किया है। उन्हें फेडरल मदद दिलाने की बात भी कही गई है।
‘कैंप मिस्टिक’ का जिक्र
इसके अलावा ट्रंप ने केरविल के इमरजेंसी संचालन केंद्र का भी दौरा किया। ट्रंप ने रेस्क्यू टीम का हौसला बंधाते हुए कहा कि जो लोग बचाव अभियान चला रहे हैं, वे अविश्वसनीय हैं। हर कोई ऐसा काम नहीं कर सकता। उन्होंने ‘कैंप मिस्टिक’ इलाके का जिक्र भी किया, जहां 27 लोगों की जान चली गई। मेलानिया ट्रंप ने स्थानीय युवतियों से मुलाकात कर उनको खास ब्रेसलेट गिफ्ट किया।
यह गिफ्ट मृतकों की याद दिलाता रहेगा। ट्रंप ने अपने अभियान के दौरान राजनीतिक बयानबाजी से भी परहेज किया। उन्होंने साफ किया कि वे पॉलिटिक्स की बात नहीं करना चाहते हैं। सिर्फ पीड़ितों से मिलने के लिए आए हैं। उनकी नीतियों की वजह से देश में अंडों के दामों में गिरावट आई है।



