Vedant Samachar

CG NEWS : बिच्छु डंक में होम्योपैथिक दवा कारगर, स्वास्थ्य केंद्र रामपुर में मरीजो को मिल रहा निःशुल्क उपचार…

Vedant Samachar

रामपुर, 11 जुलाई(वेदांत समाचार)। करतला ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र( होम्योपैथी) रामपुर में विगत 3 वर्षों से बिच्छू डंक के मरीजों में सफलता पूर्वक होम्योपैथी दवा (Apismel 200) एपिस मेल 200 को अनेक रोगियों को दिया गया जिसमें सभी मरीजो को आशातित लाभ मिला है।

डॉ एस. सी. साहू शासकीय होम्योपैथी चिकित्साधिकारी ने बतलाया कि स्वास्थ्य केंद्र आने वाले बिच्छू डंक से प्रभावित मरीजो में इस दवा का आश्चर्यजनक परिणाम प्राप्त हुआ है। इसके अलावा विभिन्न साध्य एवम असाध्य रोगों मे भी होम्योपैथी दवा कारगर है जैसे सफेद दाग,चर्म रोग,पेट सम्बन्धी विकार,जोड़ो का दर्द,सरदर्द, माइग्रेन, थायराइड, बच्चों की बीमारियां मुख्य रूप से बच्चों के दाँत निकलते समय दस्त समस्या के लिये होम्योपैथी दवा काफी लोकप्रिय है।

स्वास्थ्य केंद्र में ऑस्टियोअर्थराइटिस, वयोमित्र,एनीमिया सुप्रजा,एनसीडीएस जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम संचालित हो रहे है। ज्ञात हो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कोरबा जिले के विशिष्ट स्वास्थ्य केंद्रों में से एक है जो कि एनक्वास जैसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मानकों द्वारा प्रमाणित है ,यहां के भव्य परिसर का प्राकृतिक सौंदर्य आकर्षण का केंद्र है।

यहाँ शासन की स्वास्थ्य योजनाओं व सेवा का लाभ जनमानस अच्छे से ले रहे है। क्षेत्र के ग्रामीण व जनप्रतिनिधि, स्टाफ कर्मचारियों का होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति पर विश्वास बढ़ा है।

Share This Article