Vedant Samachar

द हाउस ऑफ रेयर ने रायपुर के करंसी टॉवर में किया छत्तीसगढ़ के अपने सबसे बड़े स्टोर का शुभारंभ

Vedant samachar
5 Min Read

रायपुर, 11 जुलाई 2025: देश के प्रमुख कंटेम्पररी फैशन ब्रांड, द हाउस ऑफ रेयर ने रायपुर में अपने तीसरे स्टोर के शुभारंभ के साथ एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह नया स्टोर जीई वीआईपी रोड स्थित करंसी टॉवर में शुरू किया गया है और ब्रांड की उस सोच को आगे बढ़ाता है, जिसमें प्रीमियम फैशन को भारत के हर कोने में पहुँचाना शामिल है। यह नया स्टोर छत्तीसगढ़ की राजधानी में फैशन के एक नए हब के रूप में उभरने के लिए तैयार है।


3,200 वर्गफुट में फैला और दो मंज़िला यह शानदार स्टोर, फैशन, डिज़ाइन और रिटेल अनुभव का एक बेहतरीन मेल है। ग्राउंड फ्लोर पर रेयरिज़्म मौजूद है, जहाँ पर मॉडर्न भारतीय महिलाओं के लिए स्टाइलिश और शानदार कलेक्शन उपलब्ध है। इसी मंज़िल पर रेयर वन्स बाय रेयर रैबिट भी है, जो 4 से 16 साल के लड़कों के लिए एक रंगीन और एक्सप्रेसिव सेक्शन है। पहली मंज़िल पर रेयर रैबिट का नायाब कलेक्शन पेश किया गया है, जहाँ प्रोग्रेसिव मेंसवियर को क्लासिक एलिगेंस के साथ मिलाया गया है। यही नहीं, पहली मंज़िल पर ही आपको मिलेगा रेयर्ज़ बाय रेयर रैबिट, जो स्ट्रीट-स्मार्ट फुटवियर और फैशन के लिए एक बोल्ड और न्यू-एज सेक्शन है, खासकर फैशन के शौकीन ग्राहकों के लिए। इस भव्य और दो-लेवल वाले स्टोर के साथ, द हाउस ऑफ रेयर रायपुर के फैशनप्रेमियों के लिए एक नया और अनूठा अनुभव पेश कर रहा है, जहाँ स्टाइल, आत्मविश्वास और रचनात्मकता साथ-साथ चलते हैं।


यह स्टोर टियर-2 और टियर-3 शहरों में द हाउस ऑफ रेयर के विस्तार को बखूबी दर्शाता है। ब्रांड उन ग्राहकों तक पहुँच बना रहा है, जो प्रीमियम लेकिन आसानी से उपलब्ध फैशन डिज़ाइन की तलाश में हैं और जिनमें फैशन को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। मेट्रो शहरों में पहले से मजबूत उपस्थिति के बाद अब ब्रांड का फोकस ऐसे शहरों में लाइफस्टाइल-आधारित अनुभव देने पर है, जहाँ रिटेल को लेकर सोच तेजी से बदल रही है।
द हाउस ऑफ रेयर के चीफ बिज़नेस ऑफिसर- रिटेल, लेविश सोनी ने कहा, “जब हम रायपुर में कदम रख रहे हैं, तो इस सोच के साथ आ रहे हैं कि बेहतरीन फैशन सिर्फ मेट्रो शहरों के लिए नहीं, बल्कि हर किसी के लिए होना चाहिए। यह स्टोर हमारे डिज़ाइन के नज़रिए और रायपुर में बढ़ती फैशन पसंद के बीच एक सेतु की तरह है। हमारा उद्देश्य ऐसे स्पेस तैयार करना है, जो लोगों की आकांक्षाओं, उनकी अलग पहचान और उत्कृष्टता को दर्शा सकें।”


रायपुर का यह नया स्टोर अपने पहले कलेक्शन के रूप में अपना नया कलेक्शन पेश कर रहा है, जिसमें आरामदायक हल्के कपड़े और बोल्ड डिटेलिंग का शानदार मेल देखने को मिलता है। इस कलेक्शन की खास पेशकशों में शामिल हैं:
रेयरिज़्म का ‘रूबी कलेक्शन’ और रेयर रैबिट का ‘लिनन मेन’: दोनों ही कलेक्शंस गर्मियों के लिहाज से परफेक्ट हैं, जो लिनन जैसे आरामदायक फैब्रिक में तैयार किए गए हैं और कम्फर्ट के साथ-साथ स्ट्रक्चर को भी बनाए रखते हैं।

रेयर्ज़ बाय रेयर रैबिट ने अपने ओपन फुटवियर कलेक्शन की भी शुरुआत की है, जिसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह पहनने में बेहद आरामदायक लगे। इसमें सुएड, मेटैलिक फिनिश और ग्राफिक कलर ब्लॉकिंग जैसे एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एकदम ट्रेंडी और आज के फैशन के अनुरूप बनाते हैं।


द हाउस ऑफ रेयर का रायपुर स्टोर एक मॉडर्न और मिनिमल डिज़ाइन के साथ तैयार किया गया है, जहाँ हल्के बेज रंग और नरम रोशनी का मेल एक शांत और सुकून भरा माहौल बनाता है। कारपेट वाले ट्रायल रूम, स्लीक ब्लैक कर्टन्स, और ब्रांड का सिग्नेचर ओवल मिरर इस स्पेस को एक लक्ज़री टच देते हैं। स्टोर की बनावट इस तरह रखी गई है कि मेंसवियर, वुमेन्सवियर और किड्सवियर के सेक्शन के बीच आना-जाना बेहद सहज और आरामदायक हो। यह पूरी जगह द हाउस ऑफ रेयर की उस सोच को दर्शाती है, जहाँ सादगी, स्टाइल और गुणवत्ता एक साथ मिलती हैं।


यह स्टोर रायपुर के करंसी टॉवर में स्थित है, जो शहर का एक प्रमुख लाइफस्टाइल और शॉपिंग डेस्टिनेशन है। यहाँ आने वाले ग्राहक फैशन को लेकर सजग होते हैं और उन्हें एक ऐसा रिटेल अनुभव चाहिए होता है, जो ट्रेंड के साथ-साथ क्लास को भी दर्शाए।

Share This Article