Vedant Samachar

KORBA NEWS : हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगवाने वालों के खिलाफ हुई कार्यवाही…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,11जुलाई(वेदांत समाचार)। वर्ष 2019 से पहले खरीदे गए सभी प्रकार के वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट होना आवश्यक है। सुरक्षा कारणों से इसे जरूरी किया गया है। कोरबा जिले में परिवहन विभाग ने अब उन वाहनों पर कार्रवाई तेज कर दी है जिनमें नॉर्मल नंबर प्लेट लगी हुई है।

गाड़ियों की चोरी होने या उनके माध्यम से विभिन्न प्रकार के अपराधों को अंजाम देने पर रोक लगाने के इरादे से भारत सरकार ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को अनिवार्य कर दिया है। यह व्यवस्था खास तौर पर उन मामलों में है जिनमें गाड़ियों की खरीदी 2019 से पहले की गई है।

खबर के मुताबिक ऐसी गाड़ियों के डाटा डिस्प्ले नहीं हो रहे हैं इसलिए नई व्यवस्था पर काम करना पड़ रहा है। कोरबा जिले में परिवहन विभाग के द्वारा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को लेकर अब सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। गुरुवार को 50 गाड़ियां नजर में आई जिन पर पेनल्टी की गई और मौके पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी की गई। परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस अभियान को लगातार चलाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में 2 लाख से ज्यादा गाड़ियां ऐसी है जिनमें हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की जरूरत है इसके लिए एक टाइम लिमिट कार्यक्रम की घोषणा की गई थी इसके बावजूद छठ प्रतिशत कामकाज नहीं हो सका इन कर्म से अब परिवहन विभाग ने कार्यवाही को तेज किया है।

Share This Article