GPM,11 जुलाई (वेदांत समाचार)। जिले में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना सोनकुंण्ड आमाडाड़ आश्रम के पास तालाब में हुई। बताया जा रहा है कि सुबह सिढ़ी के किनारे में अज्ञात व्यक्ति की लाश देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
सोनकुंण्ड आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय मेला लगता है। सुबह तालाब गए लोगों ने लाश देखी और इसकी भनक पूरे क्षेत्र में फैल गई। ग्राम पंचायत के कोटवार को इसकी सूचना दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



